बंशीधर नगर में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर।
विधायक आवासीय परिसर में झामुमो के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड राज्य के निर्माता दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव सहित झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान परिसर “दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।
इस मौके पर विधायक अनंत प्रताप देव ने अपने संबोधन में कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड के आदिवासी, मूलवासी एवं गरीब-वंचित समाज की सशक्त आवाज थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में शोषितों, किसानों, मजदूरों और आदिवासियों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया। अलग झारखंड राज्य के निर्माण में उनका योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है।
विधायक ने कहा कि शिबू सोरेन ने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि दिशोम गुरु के विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे को मजबूत करें। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही झारखंड को सशक्त और समृद्ध बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में झामुमो के वरिष्ठ नेता कामता प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष अमर नाथ पांडेय, झामुमो नेत्री किरण कुमारी, सोहन उरांव, सुधीर प्रसाद, श्याम सुंदर राम, नोज पासवान उर्फ डॉन, मदन सिंह, नवीन प्रताप देव, धीरज कुमार, बसंत प्रसाद, संजय प्रसाद सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!