Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर में शनिवार को विद्युत विभाग द्वारा एकदिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिल में मोबाइल नंबर दर्ज कराने और सिक्योरिटी अपडेट कराने के लिए आवेदन दिए।
कुल 46 उपभोक्ताओं ने आवेदन किया, जिनमें से कुछ के मोबाइल नंबर तुरंत अपडेट कर दिए गए, जबकि शेष उपभोक्ताओं का कार्य जारी है।
सहायक विद्युत अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि यह विशेष कैंप पूर्वाह्न 11 बजे से सायं 5 बजे तक चला। मोबाइल नंबर अपडेट हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह बिल जनरेट होने पर एसएमएस के माध्यम से बकाया राशि की जानकारी प्राप्त होगी।
इस अवसर पर प्रधान सहायक सूरज कुमार, विनोद राम, कैशियर उमेश प्रसाद, संजय कुमार, बिलिंग सुपरवाइजर अक्षय सिंह, आलोक कुमार सहित कई विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे।












