बंशीधर नगर: आईटीबीपी हवलदार लक्ष्मी नारायण शुक्ल का राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा)। जतपुरा गांव निवासी आईटीबीपी हवलदार लक्ष्मी नारायण शुक्ल का शनिवार को गांव में बांकी नदी के तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे भाई रूपेश नारायण शुक्ल ने दी।

बताया गया कि लक्ष्मी नारायण शुक्ल की दर्दनाक मौत शुक्रवार को गढ़वा रोड-चोपन रेल खंड पर पाल्हे खुर्द गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर बाइक पार्क करते समय रांची-चोपन एक्सप्रेस की चपेट में आने से हो गई थी।

मृत्यु की सूचना मिलने पर आईटीबीपी 40 बटालियन के 9 जवान, इंस्पेक्टर संतोष सिंह के नेतृत्व में मृतक के घर पहुंचे। जवानों ने शव पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ओढ़ाकर रिटलिंग चढ़ाई और गॉड ऑफ ऑनर दिया। शव यात्रा में शामिल जवान भारत माता की जय, “वीर लक्ष्मी नारायण शुक्ल अमर रहें” जैसे नारे लगा रहे थे।

इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने विभाग की ओर से 43,000 रुपये मृतक के पिता जनक कुमार शुक्ल को क्रियाकर्म के लिए सौंपे। शमशान घाट पर शवदाह से पूर्व आठ जवानों ने एक-एक राउंड फायर कर स्व. लक्ष्मी नारायण शुक्ल को सलामी दी।

विधायक अनंत प्रताप देव घाट पर पहुंच शव पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक व्यक्त किया। आईटीबीपी के जवानों ने दो मिनट का मौन रख मृतक की आत्मा की शांति की कामना की और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति के लिए प्रार्थना की।

दाह-संस्कार में बड़ी संख्या में अभिभावक, गणमान्य लोग और राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल थे, जिनमें कांग्रेस के जिला महासचिव ओमप्रकाश चौबे, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश ‘बबलू’, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!