प्रेम प्रसंग में उलझी युवती से मारपीट, रेस्क्यू करने पहुंची पुलिस पर भी हुआ हमला, आधा दर्जन हिरासत में

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):
नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के मंगरदह गांव में प्रेम प्रसंग के एक मामले में उड़ीसा से आई युवती के साथ हुई मारपीट ने गुरुवार को नया मोड़ ले लिया, जब उसे बचाने पहुंची पुलिस टीम पर भी ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। फिलहाल, पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार, उड़ीसा राज्य के महोगांव (थाना जदलपुर) निवासी युवती जमुना विभार बीते डेढ़ साल से मंगरदह निवासी दीपू कुमार रवि के घर पर रह रही थी। दोनों की मुलाकात एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी और कथित रूप से प्रेम संबंध भी बना। युवती ने दीपू पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।

घटना के दिन दीपू की दूसरी पत्नी चंदा देवी, उसके पिता संजय राम, माता व सास के घर पहुंचने पर जमुना ने घर की ग्रिल में ताला लगा लिया। इस दौरान उसका मोबाइल छीन लिया गया। जब वह ताला नहीं खोलने पर अड़ी रही तो आरोप है कि परिजनों ने पुलिस को बुलाकर ताला तुड़वाया और फिर मिलकर जमुना के साथ मारपीट कर बेहोशी की हालत में बाहर फेंक दिया।

सूचना मिलने पर घायल युवती को रेस्क्यू करने पहुंची पुलिस पर भी कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिससे कुछ जवान चोटिल हो गए। पुलिस ने मारपीट और हमले के आरोप में करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने बताया कि युवती के साथ मारपीट व पुलिस पर हमले के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए जाएंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!