प्रमंडल स्तरीय 63वीं सुब्रतो कप मुखर्जी इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता आयोजित

Location: Garhwa

प्रमंडल स्तरीय 63वीं सुब्रतो कप मुखर्जी इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता 2024 -25 क आयोजन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय रामासाहू के स्टेडियम में आयोजित की गई । यह फुटबॉल प्रतियोगिता मुख्य रूप से अंडर-17 बालक वर्ग के छात्रों ने भाग लिया ।

इस फुटबाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार, ,विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सह खेल प्रभारी राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की। इस प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में तीन टीमों ने भाग लिया जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कही की सरकारी विद्यालयों के छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है केवल निरंतर इस तरह के आयोजन के माध्यम से छिपी हुई प्रतिभा को आगे लाते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में जिले के छात्र/छात्राओं का चयन कराया जा सकता है।

जबकि सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सह खेल प्रभारी ने संबोधित हुए संबोधित करते हुए कहा कि खेल के प्रति विभाग अत्यंत ही गंभीर है एवं विभाग की निर्देशानुसार इस तरह का आयोजन प्रत्येक वर्ष भव्य तरीके से किया जाएगा एवं छात्र-छात्राओं को बेहतर खेल महौल उपलब्ध कराते हुए प्रतिभा को निखार कर राज्य स्तर पर भेजा जाएगा । इस भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ,पूनम श्री ,वीरेंद्र प्रसाद, सुनीता कुजूर विभा रानी , रवि सिंह,एडमोन कच्छप,रवि वैद्य, रेणु बाला संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार तिवारी, शमशाद अहमद, शिक्षक जगन्नाथ राम ,मनोज कुमार तिवारी सहित सभी लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!