प्रमंडलीय आयुक्त ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया निरीक्षण

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्रा आज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण किया।वृहत निरीक्षण के पूर्व उन्होंने अधीक्षक कार्यालय में मेदिनीराय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के प्राचार्य, उप निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, सिविल सर्जन, अधीक्षक, डीपीएम, हॉस्पिटल मैनेजर आदि के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सुविधाएं, सफाई, जांच आदि सुविधाओं की जानकारी ली।इसके उपरांत विभिन्न वार्डों/विभागों की गहणता से निरीक्षण किया और वस्तु स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो, इसका सभी ख्याल रखें। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का लाभ आम व्यक्तियों/मरीजों को देने का निदेश दिया। उन्होंने मेडाल जांच केन्द्र के रक्त जांच केन्द्र, एक्स-रे, सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड केन्द्र आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने समयबद्धता के साथ रिपोर्ट देने का निदेश दिया, ताकि जांच लंबित रहने से मरीजों का इलाज प्रभावित नहीं हो तथा मरीजों का ससमय इलाज संभव हो सके। आयुक्त ने नेत्र ओपीडी में अपना नेत्र जांच भी कराया।उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं ने भी आंख जांच करवाये। उन्होंने गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड अंतर्गत चेटे गमहरिया निवासी कोरवा जनजाति की बेलवंती देवी से एवं अन्य मरीजों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। बेलवंती की डिलेवरी हुई है और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। आयुक्त ने एस.एन.सी.यू में एडमिट नवजात बच्चों को भी देखा। उनका केयर कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों एवं चिकित्सकों से नवजात बच्चों के संबंध में कुशलक्षेम जाना एवं उनका विशेष ध्यान रखने का निदेश दिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा भावना को सराहा।आयुक्त ने अलग-अलग ओपीडी/विभागों का निरीक्षण कर वहां की स्थिति को जाना। भर्ती मरीजों के लिए खाने की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना सभी की जिम्मेवारी है।निरीक्षण के दौरान आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, मेदिनीराय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के प्राचार्य पी.एन महतो, उप निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं संतोष कुमार श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ. अनिल सिंह, अधीक्षक डॉ. अजय कुमार, डीपीएम, हॉस्पिटल मैनेजर सुनीत श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!