प्रधानमंत्री आवास में लापरवाही पर सख्त हुए बीडीओ, कहा— समय पर पूर्ण करें निर्माण, वरना दर्ज होगी प्राथमिकी

Location: Manjhiaon

मझिआंव/बरडीहा: बरडीहा प्रखंड के बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय ने प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया और पंचायत सचिवों को कड़ा निर्देश देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना के निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा नहीं होता है, तो संबंधित मुखिया, पंचायत सचिव और लाभुकों पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बीडीओ ने बताया कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद कई पंचायतों में आवास निर्माण की गति बेहद धीमी है। उन्होंने कहा कि कुछ मुखिया योजनाओं के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही बरत रहे हैं, जिसके चलते तीन पंचायतों के मुखिया के विरुद्ध अनुशंसा पत्र जिला को भेजा जाएगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व में भी सभी मुखिया को निर्देश दिया गया था कि ऐसे 10 लाभुकों की सूची उपलब्ध कराएं, जिन्होंने आवास की पहली किस्त लेकर कार्य शुरू ही नहीं किया है और सरकारी राशि का दुरुपयोग किया है, ताकि उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा सके। परंतु अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है।

बीडीओ ने यह भी कहा कि मुखिया को सभी लाभुकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित करना था, लेकिन अधिकांश पंचायतों में यह प्रक्रिया भी नहीं अपनाई गई। उन्होंने चेताया कि 15 जून के बाद एनजीटी के निर्देश के तहत बालू का उठाव बंद हो जाएगा, जिससे निर्माण कार्य और भी कठिन हो जाएगा।

उन्होंने दो टूक कहा कि यदि समय रहते निर्माण कार्यों में तेजी नहीं लाई गई तो लाभुकों के साथ-साथ संबंधित जनप्रतिनिधियों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!