Location: पलामू
मेदिनीनगर।पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान को लेकर सघन छापामारी अभियान चलाया गया।छापामारी अभियान के क्रम में शहर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक स्थित हमीदगंज मोहल्ला में छापामारी अभियान चलाया गया।छापामारी के दौरान पुलिस ने शनि कुमार और कुणाल कुमार के घर से करीब 3 पेटी कोडीन सिरप बरामद किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिला था कि हॉस्पिटल चौक स्थित हमीदगंज मोहल्ला में दो व्यक्तियों के द्वारा अवैध तरीके से प्रतिबंध कोडीन सिरप बेचा जा रहा है। गुप्त सूचना पर पुलिस वहा पहुंची तो पुलिस को देखकर दोनो युवक भागने की कोशिश करने लगे तभी उन्हें पकड़ लिया गया।वही पकड़े गए दोनों आरोपी शनि कुमार और कुणाल कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का इस्तेमाल न सिर्फ इंसानी जिंदगी पर बुरा प्रभाव डालता है बल्कि इसके इस्तेमाल से एक पूरा परिवार बर्बाद हो सकता है. मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर शहर थाना पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि यदि शहर में कहीं भी नशा से संबंधित मादक पदार्थ की बिक्री होती है तो इसकी सूचना तुरंत शहर थाना की पुलिस को मोबाइल नंबर 9431706249 पर दे। सूचना देने वाला का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।












