पेयजल संकट दूर करने के लिए मुखिया इशरत जहां ने कराई चापाकलों की मरम्मत

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा)। प्रखंड अंतर्गत अरसली उत्तरी पंचायत में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत देने की दिशा में पंचायत की मुखिया इशरत जहां ने सक्रिय पहल की है। उन्होंने राजदेव प्रजापति, ऋतिक चंद्रवंशी, सुकठ प्रजापति, आनंद साह और बैजनाथ राम के घर के पास खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराई है।

यह पहल पंचायतवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक सराहनीय कदम मानी जा रही है। मुखिया इशरत जहां ने जानकारी दी कि पंचायत क्षेत्र में सभी खराब पड़े चापाकलों की सूची बनाकर मरम्मत कार्य पूरा कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है—जहां भी चापाकल खराब होंगे, उन्हें दुरुस्त किया जाएगा ताकि किसी को भी पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।

इशरत जहां ने यह भी बताया कि पंचायत क्षेत्र में अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी कार्य योजना तैयार की जा रही है, जिससे लोगों को समुचित विकास का लाभ मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!