पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित कई दिग्गज नेताओं ने दिवंगत चंद्रशेखर दुबे को दी श्रद्धांजलि

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि)। पूर्व मंत्री व सांसद, मजदूरों के मसीहा कहे जाने वाले दिवंगत चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के श्राद्धकर्म कार्यक्रम में गुरुवार को उनके पैतृक गांव चोका में देश-प्रदेश के कई राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।

इस मौके पर ओडिशा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, केंद्रीय मंत्री कुमार गौरव, विधायक नरेश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, भाजपा नेता रामचंद्र चंद्रवंशी, कांग्रेस नेता प्रदीप कुमार बालमुचु, अमृत शुक्ला, धनंजय तिवारी, अरविंद तूफानी सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

बुधवार को भी कई नेताओं ने चोका पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इनमें विधायक अनूप सिंह, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड कांग्रेस प्रभारी बिला प्रसाद, गढ़वा कांग्रेस अध्यक्ष ओबेदुल्ला हक अंसारी सहित अनेक नेता शामिल रहे।

सभी नेताओं ने ददई दुबे को एक ईमानदार, संवेदनशील और मजदूरों की आवाज उठाने वाले नेता बताया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि आज पहली बार उनका पैतृक आवास सूना लग रहा है, पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

श्राद्धकर्म कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक, समाजसेवी एवं राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

गौरतलब है कि चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का जन्म 2 जनवरी 1946 को हुआ था, जबकि उनका निधन 10 जुलाई 2025 को हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!