Location: Garhwa
गढ़वा, 21 अक्टूबर।
आज पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर जिला पुलिस केंद्र, गढ़वा स्थित शहीद स्थल पर कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त पुलिसकर्मियों की स्मृति में परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अभिभाषण एवं शहीद पुलिसकर्मियों के नामों के वाचन से हुई। इसके पश्चात गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत कर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, गढ़वा सहित उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित शहीद परिजनों को सम्मानित किया गया एवं उनकी समस्याओं को सुनते हुए गढ़वा पुलिस की ओर से यथासंभव सहायता का भरोसा दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीद परिवारों के साथ सामूहिक फोटोग्राफी की गई।












