Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र बिसफुटा पुल कोयल नगर में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस जवान महेंद्र कुमार गुप्ता के घर बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।चोर घर में घुस कर घर में रखे सोने के जेवरात और फूल के बर्तन की चोरी कर फरार हो गए।इस चोरी की घटना में लगभग दो लाख की चोरी हुई है।इसके बाद भुक्तभोगी पुलिस जवान महेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा शहर थाना में चोरी की घटना से संबंधित मामला दर्ज करा दिया गया है।इस संबंध में भुक्तभोगी पुलिस जवान महेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया की रविवार की सुबह सो कर उठे तो देखा की माता जी जिस कमरे में सोते है उस घर के खिड़की को तोड़ कर चोरों के द्वारा घर में रखे सोने के गहने और बर्तन की चोरी कर ली गई है।उन्होंने बताया की चोरों के द्वारा लगभग दो लाख के समान की चोरी की गई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर टिओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता,टाइगर मोबाइल के जवान रिंकू शुक्ला,सतेंद्र यादव और परवेज खान भुक्तभोगी पुलिस जवान महेंद्र कुमार गुप्ता के घर पहुंच कर चोरी की घटना से सम्बन्धित मामले की छानबीन में जुट गए है।












