Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर:- बंशीधर नगर थाने के द्वारा रात्रि में एनएच 75 पर चेचरिया में चेकिंग क्राइम चेकिंग किया जा रहा था।इसी दौरान दो मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से आ रही थी।पहला मोटरसाइकिल संख्या जेएच03एटी- 2180 पर सवार दो व्यक्ति और दूसरी मोटरसाइकिल संख्या जेएच03ऐई – 0553 पर एक व्यक्ति सवार थें।दोनों मोटरसाइकिल पर सवार तीनों व्यक्ति बगैर हेलमेट पहने हुए थे। दोनों मोटरसाइकिल को रोकने के लिए थाने के रूपेश कुमार यादव व सोनू यादव ने हाथ से ईसारा किया।दोनों व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल को रोका तो मोटरसाइकिल चला रहे शशिकांत कुमार व कमलेश कुमार के द्वारा थाने के सुरक्षा कर्मियों को गाली-गलौज करने लगे और उनके वर्दी को पड़कर उनसे धक्का-मुक्की करते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगे।दोनों व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया तो हम लोगों के साथ उलझ गये तथा हमलोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। दोनों मोटरसाइकिल चालकों में गिरवर राम के पुत्र कमलेश कुमार,सुदामा राम के पुत्र शशिकांत कुमार तथा मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति स्व0 रामवृक्ष राम के पुत्र कृष्णा कुमार के नाम शामिल हैं।मोटरसाइकिल चालक शशिकांत कुमार,कमलेश कुमार से ड्राइविंग लाइसेंस मांगने पर दोनों के द्वारा बताया गया कि हम लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। दोनों मोटरसाइकिल चालक तथा मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति और दोनों मोटरसाइकिल को साथ में थाना लाया गया।तीनों व्यक्तियों के द्वारा गाली-गलौज करते हुए वर्दी को खींचकर धक्का-मुक्की करने के कारण एंटी क्राइम चेकिंग नही हो सका।थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि दिन मंगलवार को रात्रि में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल को सुरक्षा करने के द्वारा रोकने के लिए हाथ दिया गया।दोनों मोटरसाइकिल चालक अपनी वाहन को रोककर सुरक्षा कर्मियों से गाली-गलौज,पहने हुए वर्दी को पकड़कर उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे।यह दोनों व्यक्ति बगैर हेलमेट पहनकर,बिना ड्राइविंग लाइसेंस और तेजी से लापरवाही पूर्वक अपनी वाहन को चला रहे थे।उनके साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति भी था।थाने के स0अ0नी संजय कुमार मेहता के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था।जिसके आलोक में तीनों व्यक्तियों को जेल भेज दिया गया है।उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करना, गाली-गलौज,वर्दी खींचकर धक्का-मुक्की तथा वर्दी उतरवाने का धमकी देना सघन्य अपराध है।इस तरह के बदसुलूकी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कठोर कार्रवाई कि जाएगी।












