Location: Garhwa
पुलिस अधीक्षक गढ़वा ने डंडई थाना क्षेत्र के लवाही कला गांव का दौरा कर माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य राजू भुइयां के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों से अपील की कि वे राजू भुइयां को मुख्यधारा में लौटने और आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित करें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण सह पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि यदि राजू भुइयां आत्मसमर्पण करते हैं तो उन्हें और उनके परिवार को सम्मान और सुरक्षा के साथ-साथ सभी सरकारी लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि गढ़वा पुलिस ऐसे सभी लोगों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और आत्मसमर्पण की स्थिति में पुनर्वास और सुरक्षा की पूरी गारंटी दी जाएगी।
इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा एवं थाना प्रभारी, डंडई भी मौजूद रहे।












