पुरानी रंजिश में पति-पत्नी को मारी गोली,पत्नी की मौत, आरोपी को लोगों ने बनाया बंधक

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी गांव में बीती रात अपराधियों ने रामा सिंह और उनकी पत्नी बबीता सिंह को गोली मार दी. घटना के बाद एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और उसे बंधक बना लिया. पुलिस उसे लोगों से छुड़ाने की कोशिश में है. आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।जानकारी के अनुशार शनिवार की रात करीब 9 बजे रामा सिंह और उनकी पत्नी बबीता देवी अपने घर में बैठे थे।इसी दौरान दो अपराधी मौके पर पहुंचे और घर में घुसकर दोनों को गोली मार दी। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल रामा सिंह और उनकी पत्नी बबीता देवी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।जहां बबीता देवी की मौत हो गई।वहीं गोलीबारी के बाद एक आरोपी भाग रहा था, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे बंधक बना लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़वा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आरोपी को ग्रामीणों से छुड़ाने की कोशिश कर रही है।आरोपी रोशन पासवान बिहार के गया के टेकारी का रहने वाला है. पड़वा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुरानी रंजिश के चलते दोनों को गोली मारी गई है और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।वही घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी मणि भूषण प्रसाद,शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, एएसआई नीरज कुमार सिंह, अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक बबीता देवी के शव का इंक्वेस्ट कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!