पाटन मोड़ के पास अमानत नदी से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका; पिता भी चार दिन से लापता

Location: पलामू

मेदिनीनगर। पड़वा थाना क्षेत्र के पाटन मोड़ के पास अमानत नदी से रविवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान शहर थाना क्षेत्र के निमिया गांव निवासी राजन मेहता के पुत्र रंजीत कुमार (30 वर्ष) के रूप में की गई है।

मृतक की पत्नी नीलम देवी के अनुसार, रंजीत शनिवार दोपहर 3 बजे टेंपो लेकर घर से निकला था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। देर रात तक खोजबीन के बावजूद जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो रविवार सुबह 6 बजे सूचना मिली कि रंजीत का ऑटो पाटन मोड़ के पास खड़ा है और उसका शव अमानत नदी के किनारे झाड़ियों में पड़ा है।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों ने पड़वा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू, पुलिस जवान महेंद्र कुमार व विकास कुमार ने शव का इंक्वेस्ट कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई।

नीलम देवी ने आशंका जताई है कि यह हत्या जमीन विवाद का नतीजा हो सकती है। उन्होंने बताया कि उनके ससुर राजन मेहता का पूर्वडीहा गांव के एक व्यक्ति से वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था, जो अक्सर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। नीलम देवी का कहना है कि उनके पति की हत्या में उसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है।

इस घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। उधर, रंजीत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन सदमे में हैं और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

गौरतलब है कि रंजीत के पिता राजन मेहता भी बीते चार दिनों से लापता हैं। उनकी कोई खबर नहीं मिल सकी है। परिजनों ने इस संबंध में शहर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस उनकी तलाश में भी लगी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन
    error: Content is protected !!