पांकी मारपीट में सरसो तेल मिल संचालक गंभीर रूप से घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पांकी थाना क्षेत्र के सरईडीह गांव निवासी जगेश्वर साव के पुत्र अखिलेश प्रसाद उम्र 43 वर्ष बुधवार की दोपहर मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।इस घटना के बारे में घायल अखिलेश प्रसाद ने बताया की पांकी अंबेडकर चौक के पास उनका तेल मिल का दुकान है।वही पर बगलगीर किशोरी साव का भी सरसो तेल मिल का दुकान है।बुधवार की दोपहर ग्राहक को बुलाने को लेकर अखिलेश प्रसाद और किशोरी साव के बीच बहस हो गई।इसी बीच किशोरी साव उनका लड़का रवि रंजन और राजू कुमार तीनो मिलकर अखिलेश प्रसाद को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इसके बाद स्थानीय दुकानदारों के द्वारा घायल अखिलेश प्रसाद को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल अखिलेश प्रसाद का इलाज करवा रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!