पलामू में बदले गए कई थाना प्रभारी

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर जिले के कई थाना में एक बार फिर से नये पुलिस पदाधिकारी को प्रभार दिया गया है।शहर थाना में कार्यरत एसआई ऋषिकेश दुबे को विश्रामपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया।जबकि पुलिस केंद्र में पदस्थापित एसआई उत्तम कुमार राय को लेस्लीगंज थाना का प्रभार सौंपा गया है।एसआई अंचित कुमार चौहान को पड़वा थाना प्रभारी बनाया गया है। वही चैनपुर थाना में तैनात एसआई अजय कुमार गुप्ता को टिओपी 3 का कमान सौंपा गया है।इनके अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती विभिन्न थानों में की गयी है।इन्होंने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा की पुलिस और पब्लिक के बीच मित्रवत संबंध स्थापित कर बेहतर और भय मुक्त वातावरण तैयार करना चाहेंगे। थाना क्षेत्र के सभी लोगों से सकारात्मक सहयोग भी लेंगे ताकि प्रभावी तरीके से अपराध पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके। अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई सड़क दुर्घटनाएं को कम करने के लिए भी पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार गहन वाहन चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा। साथ ही यातायात के दौरान आवश्यक कागजात साथ रखने की अपील भी थाना प्रभारीयो ने आम जनता से की है।ताकि वाहन चेकिंग के दौरान अप्रिय स्थिति का सामना नहीं करना पड़े।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!