पलामू में पांडे गिरोह के दो अपराधियों की हत्या, हमले में दो घायल

Location: रांची

पलामू ; पलामू में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं दो लोग घायल है। मृतक कुख्यात पांडेय गिरोह से जुड़े हुए थे और दोनों अपराधी थे। दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। यह घटना पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव की है। दोनों अपराधियों की पहचान पांडेय गिरोह के दीपक साव व भारत पांडेय के रूप में हुई है। पलामू पुलिस के अनुसार दीपक साव और भरत पांडेय चैनपुर के गरदा में रुके हुए थे। रविवार की देर रात अपराधी पहुंचे और घर का दरवाजा खोलकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दीपक और भरत की मौके पर मौत हो गई। जबकि घर के दो अन्य सदस्य घायल हो गए। मृत दोनों अपराधियों पर रामगढ़ और हजारीबाग जिले में कई मुकदमा दर्ज है। हत्या के पीछे अपराधी गिरोह के बीच आपसी टकराव बताया जा रहा है । यह भी बताया जा रहा है कि यह दोनों अपराधी पिछले कुछ दिनों से पांडे गिरोह से अलग हो गए थे। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सहित पुलिस अधिकारी गांव में पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

1
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!