पलामू में दो की संदिग्ध हालत में मौत:कुएं से मिला बीजेपी नेता का शव, रेल पटरी पर मिली अज्ञात युवती की लाश

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू में दो अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। मनातू के रंगेया गांव में बीजेपी मंडल महामंत्री करेश राम का शव कुएं से बरामद हुआ है। वहीं, सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया में रेल पटरी के पास एक अज्ञात युवती की लाश मिली है।35 वर्षीय बीजेपी नेता करेश राम की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। शुक्रवार रात एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद उनका शव कुएं से मिला। पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने पुलिस को चार घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया है। मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव के अनुसार, प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में कुएं में गिरने की संभावना है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।वही घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर अपने देखरेख में मृतक भाजपा नेता करेश राम का पोस्टमार्टम करवाया।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।वही दूसरी घटना में शनिवार शाम 4 बजे रेलवे क्रॉसिंग के 22 नंबर पुल के पास एक युवती का शव मिला। स्थानीय लोगों ने कलश यात्रा के दौरान शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। जींस और शर्ट पहनी लगभग 18 वर्षीय युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस दोनों मामलों की गहन जांच कर रही है। बीजेपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और न्याय की मांग कर रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!