ब्रेकिंग न्यूज़: पलामू में कोहरे का कहर, बस-ट्रक की सीधी टक्कर में 3 यात्रियों की मौत की खबर, दर्जनों घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिले के सतबरवा में घने कोहरे की वजह से 3 जनवरी 2025 को सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है. बस-ट्रक की सीधी टक्कर में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं।दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद सतबरवा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा पहुंचाया. दुर्घटना के बाद यात्रियों में कोहराम मच गया. यात्रियों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े. देखा कि बस और ट्रक के ड्राइवर के अलावा कई यात्री भी फंसे हैं. ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया।बताया जा रहा है कि घने कोहरे की वजह से दुर्घटना हुई है. घटना सुबह करीब 6:30 से 6:45 बजे के बीच हुई. बस प्रतिदिन की तरह अपने निर्धारित समय पर मेदिनीनगर से रांची के लिए चली थी. विपरीत दिशा से ट्रक रांची की तरफ से मेदनीनगर की ओर आ रहा था।ग्रामीणों बताया कि शोर सुनने के बाद आसपास के ग्रामीण पहुंचे और बस एवं ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला. ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना घने कोहरे की वजह से हुई है. कोहरे की वजह से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था. मृतकों की संख्या 3 बताई जा रही है, लेकिन अधिकृत रूप से अभी तक कुछ भी नहीं बताया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!