पलामू प्रमंडल में गहराया भाषा विवाद, समय रहते सरकार ने कदम नहीं उठाया तो फिर पैदा होंगे जयराम महतो जैसे नेता

रांची: पलामू प्रमंडल में नागपुरी और व कुडूख भाषा को क्षेत्रीय भाषा के रूप में राज्य सरकार द्वारा मान्यता दिए जाने के बाद एक बार फिर से विवाद गहरा हो गया है। राज्य सरकार के फैसले से युवाओं में आक्रोश व्याप्त है। भाजपा ने इस मुद्दे को उठाकर माहौल गर्म कर दिया है। पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही इस मुद्दे को लेकर काफी मुखर हैं। भाषा विवाद को लेकर भाजपा की ओर से राजपाल को ज्ञापन दिया गया है। यह मांग की गई है कि सरकार पलामू प्रमंडल में बोलने जाने वाली भाषा मगही और भोजपुरी को शामिल करें और नागपुरी और कुडूख को हटाए। पलामू प्रमंडल में मगही और भोजपुरी भाषा बोली जाती है। यहां किसी क्षेत्र में नागपुरी या कुडूख नहीं बोली जाती है। इस प्रमंडल में रहने वाले आदिवासी भी नागपुरी या कुडूख नहीं बोलते हैं। फिर भी पता नहीं सरकार ने कैसे नागपुरी और कुडूख को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा दिया है। अधिकारी कैसे सरकार को गुमराह करते हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। विभिन्न जिलों में क्षेत्रीय भाषा की विसंगति को लेकर करीब दो-तीन साल पहले पूरे राज्य में युवाओं का बड़ा आंदोलन हुआ था। इस आंदोलन ने हेमंत सोरेन सरकार को परेशानी में डाल दिया था। जय राम महतो इसी भाषा विवाद से उत्पन्न हुए युवा नेता हैं। सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हुए उग्र विरोध के कारण जयराम महतो राज्य में युवाओं के बड़े नेता बन गए। अब वह डुमरी से विधायक हैं। यदि भाषा विवाद उत्पन्न नहीं हुआ होता तो शायद जयराम महतो आज यहां तक नहीं पहुंचते। जयराम महतो को नेता बनाने में हेमंत सोरेन सरकार के अधिकारियों का बड़ा हाथ हैं। तब सरकार भी युवाओं के आंदोलन को नजरअंदाज कर इसे दबा रही थी। अब फिर यह मामला गर्म हो चुका है। पलामू प्रमंडल में भाषा विवाद को लेकर आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है। सरकार ने यदि समय रहते इस विवाद को नहीं सुलझाया तो संभव है फिर कोई बड़ा आंदोलन हो और जय राम महतो जैसा फिर कोई नेता उभर कर सामने आए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!