पलामू के युवक का बेंगलुरु में शराब पार्टी के दौरान हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Location: पलामू

मेदिनीनगर।सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव निवासी संदीप कुमार सिंह की बेंगलुरु में तीन अपराधियों ने शराब पार्टी के दौरान मिलकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार संदीप कुमार सिंह बेंगलुरु में कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले संदीप के तीन दोस्त राजारेड्डी,अनिरुद्ध और मनोज थे। 25 दिसंबर की रात सभी दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे।इसी दौरान तीनों दोस्तों का संदीप से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।इसी बीच मनोज ने अपने दोस्त राजारेड्डी और अनिरुद्ध के साथ मिलकर संदीप को चाकू से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल अवस्था में तीनों दोस्त संदीप को बाइक पर बैठा कर इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे।तभी संदीप रास्ते में तीनों दोस्तों को धमकी दिया कि तुमलोग को छोड़ेंगे नहीं। उसके बाद से गुस्से में आकर तीनो दोस्तों ने संदीप का गला रेतकर हत्या कर दिया।और शव को नाले में फेंक दिया।​हत्या के बाद आरोपियों ने पुलिस को फोन किया और भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मनोज, राजारेड्डी और अनिरुद्ध को गिरफ्तार कर लिया है।बेंगलुरु पुलिस अधीक्षक निखिल बी ने घटनास्थल का दौरा कर जांच के निर्देश दिए हैं।वही ​हत्या के नौ घंटे बाद भी संदीप के शव को उठाने में पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।क्योंकि मृतक का कोई भी रिश्तेदार या दोस्त शिकायत दर्ज कराने नही पहुंचे थे।मृतक झारखंड पलामू का रहने वाला था, इसलिए उसका शव काफी समय तक सड़क किनारे नाले में पड़ा रहा।वही स्थानीय ग्रामीण और समाजसेवी कलवमंजली रामू शिवन्ना ने आरोप लगाया है कि यह हत्या गांजा के नशे में हो सकती है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में बाहरी राज्यों के श्रमिकों की संख्या बढ़ रही है और यहां नशे का कारोबार भी फैल रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।वही घटना की जानकारी मिलने पर संदीप सिंह के परिजन बेंगलुरु पहुंचे वहां के स्थानीय थाना में हत्या से संबंधित मामला दर्ज कराया। वही मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। बेंगलुरु में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने संदीप सिंह के शव परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार को संदीप कुमार का शव जैसे ही पोलपोल गांव पहुंचा गांव में मातम छा गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!