पलामू आईजी और एसपी ने किया यातायात पुलिस पोस्ट का उद्घाटन

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा और पलामू एसपी रिशमा रमेशन ने शुक्रवार को शहर के बैरिया चौक पर बने नए यातायात पुलिस पोस्ट का संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर उपस्थित आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि अब यातायात पुलिसकर्मियों को कड़ी धूप और सड़क पर उड़ती धूल में भी ट्रैफिक संभालने में आसानी होगी।इस यातायात पुलिस पोस्ट के जरिए ड्यूटी के दौरान थकान महसूस होने पर पुलिसकर्मी भीतर बैठकर आराम कर सकेंगे, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।वही मौके पर उपस्थित पलामू एसपी रिशमा रमेशन ने कहा की यातायात पुलिस कर्मियों को धूप, बारिश और ठंड से बचाने के लिए यहां पर यातायात पुलिस पोस्ट बनाया गया है।ताकि ट्रैफिक ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को सुविधा हो और यातायात व्यवस्था सुचारू रहे यह कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। मौके पर डीएसपी मणि भूषण प्रसाद,शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार,सदर थाना प्रभारी लालजी,ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान,टीओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता,एएसआई विनोद कुमार यादव, सहायक पुलिस जवान, शीतल प्रजापति, हरेंद्र कुमार धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!