परित्यक्त महिला को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया, मुखिया ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

Location: Meral

मेराल (संवाद सहयोगी)। मेराल पूर्वी पंचायत के मुखिया रामसागर महतो की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक परित्यक्त महिला को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल की गई। पंचायत स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान गीता देवी को आवश्यक कागजात उपलब्ध कराए गए ताकि वह सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सके।

कार्यक्रम में पंचायती राज एसोसिएट प्रियंका कुमारी एवं पंचायत सचिव राधा कुमारी की उपस्थिति में वार्ड सदस्य और स्वयंसेवी महिलाओं ने मिलकर गीता देवी का आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पासबुक बनवाया। साथ ही उन्हें राशन कार्ड, पेंशन प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड और जॉब कार्ड की सुविधा से भी जोड़ा गया।

इसके बाद मुखिया रामसागर महतो और पंचायती राज एसोसिएट प्रियंका कुमारी ने पंचायत क्षेत्र के छह आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेविकाओं को निर्देश दिया गया कि वे केंद्र का संचालन प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक नियमित रूप से करें। साथ ही बच्चों के कपड़े साफ-सुथरे रखने, पोषाहार का समुचित वितरण और केंद्र की स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर उपमुखिया अली शेर अंसारी, वार्ड सदस्य विनोद चौधरी, देवकुमार, जल सहिया सुधा देवी, एएनएम ज्ञानती कुमारी, जेएसएलपीएस की लाली देवी, आरती कुमारी, समता देवी, अंजनी देवी, मेठ ममता कुमारी, भीएलई विकास कुमार गुप्ता, स्वयंसेवक मकसूद आलम और कई ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!