पद्म भूषण गोपालदास नीरज की जन्मशताब्दी को समर्पित ‘काव्यानुरागी’ कार्यक्रम सम्पन्न

Location: Garhwa

गढ़वा। कला एवं समाज सेवा को समर्पित संस्था पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच, नवादा (गढ़वा) के तत्वावधान में नवोदित रचनाकारों को समर्पित मासिक कार्यक्रम ‘काव्यानुरागी’ का आयोजन बंधन मैरिज हॉल, नवादा मोड़ (गढ़वा) में किया गया। कार्यक्रम पद्म भूषण गोपालदास नीरज की जन्मशताब्दी को समर्पित रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ पद्म भूषण गोपालदास नीरज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विषय प्रवेश साहित्यकार प्रमोद कुमार ने कराया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए नवोदित रचनाकारों को मंच उपलब्ध कराने की बात कही।
कार्यक्रम में सुरेश मानस, डॉ. टी पीयूष, योगेन्द्र सिंह, सोनू पांडेय, प्रियरंजन पाठक, संध्या सुमन, जयपूर्णा विश्वकर्मा, करण शंकर, गंगेश पांडेय, धर्मेंद्र कुमार पुष्कर, जासमीन खान, सौरभ कुमार तिवारी, आचार्य अखिलेश कुमार पांडेय, राजीव रंजन तिवारी, परशुराम जी एवं प्रदीप राम सहित अनेक रचनाकारों ने काव्य, गीत एवं लोकगीत प्रस्तुत किए।
सरस्वती वंदना की प्रस्तुति शबनम खातून ने दी। पद्म भूषण गोपालदास नीरज द्वारा लिखित गीतों की भी प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम का संचालन पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’ ने किया। आयोजन को सफल बनाने में गीतांश फिल्म एंड टीवी के निदेशक प्रदीप कुमार तथा बंधन मैरिज हॉल के प्रोपराइटर ललन सोनी का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में आचार्य अशोक मिश्र, अमोद कुमार सिन्हा, सौरभ सुमन, भक्ति शंकर, सोनू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!