पतीला पंचायत में पैक्स धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन

Location: कांडी

कांडी, प्रतिनिधि: कांडी प्रखंड अंतर्गत पतीला पंचायत में विधिवत फीता काटकर पतीला पैक्स लिमिटेड धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह पंचायत के युवा मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष अमित दुबे एवं पंचायत सेवक अंजनी प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में पैक्स के प्रोपराइटर रामेश्वर मेहता सहित अश्वनी तिवारी, प्रवेश मेहता, मिथलेश पांडे, मनोज पासवान, जाकिर अंसारी, विनय मेहता, दामोदर मेहता, कृषि मित्र विजय मेहता, कुंदन साव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस मौके पर मुखिया अमित दुबे ने कहा कि पैक्स के संचालन से पंचायत के किसानों को खाद, बीज एवं अन्य कृषि सामग्री समय पर और उचित दर पर उपलब्ध हो सकेगी। इससे किसानों को बाहर जाकर सामग्री खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उनकी लागत भी कम होगी। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराना पंचायत की प्राथमिकता है।

पंचायत सेवक अंजनी प्रसाद ने कहा कि पैक्स के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिलेगा। इससे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने पैक्स के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पंचायत के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!