पंजाब में साइक्लिंग गतिविधियों के संचालन हेतु सीएफआई ने गठित की एडहॉक कमेटी, शैलेंद्र पाठक बने अध्यक्ष

Location: Garhwa

गढ़वा:
पंजाब राज्य में साइक्लिंग गतिविधियों को सुचारू रूप से जारी रखने, किसी भी प्रकार की रुकावट को रोकने तथा खिलाड़ियों को असुविधा से बचाने के उद्देश्य से साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) द्वारा एक एडहॉक कमेटी का गठन किया गया है। यह निर्णय 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को सीएफआई की मैनेजमेंट कमेटी की ज़ूम बैठक में लिया गया।
इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खिलाड़ियों और साइक्लिस्टों को आगामी प्रतियोगिताओं या चयन ट्रायल में किसी भी प्रकार की उलझन या कठिनाई का सामना न करना पड़े। कमेटी खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था के तहत कार्य करेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए शैलेन्द्र पाठक, चेयरमैन—एडहॉक कमेटी (साइक्लिंग पंजाब) एवं संयुक्त सचिव—साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बताया कि एडहॉक कमेटी अपनी जिम्मेदारियों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और खिलाड़ी कल्याण व सेवा के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है।
पांच सदस्यीय एडहॉक कमेटी में अजीत सिंह, विजय नारायण सिंह, नीरज तंवर और मनीष साहनी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। पंजाब के खिलाड़ियों के हित में कमेटी द्वारा सदस्य मनीष साहनी का मोबाइल नंबर साझा करने का निर्णय लिया गया है, ताकि खिलाड़ी प्रतियोगिताओं एवं चयन ट्रायल से संबंधित स्पष्ट और समय पर जानकारी प्राप्त कर सकें और किसी भी प्रकार का भ्रम उत्पन्न न हो।
शैलेन्द्र पाठक ने साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के इस निर्णय को स्वागत योग्य बताते हुए फेडरेशन के महासचिव सरदार मनिंदर पाल सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रशासन में अपने 23 वर्षों के अनुभव का उपयोग करते हुए पंजाब राज्य के खिलाड़ियों का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ खिलाड़ियों के चयन एवं बड़े टूर्नामेंटों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!