Location: पलामू
मेदिनीनगर।स्वतंत्रता सेनानी सह बिहार के मंत्री रहे स्व. पूरन चंद की बुधवार को 24 वॉ पुण्यतिथि मनाई गई। झारखंड के पूर्व मंत्री सह समाजवादी नेता ज्ञानचंद पांडे और अन्य लोगों ने मेदिनीनगर शहर के पंचमुहान स्थित स्व. पूरनचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन व कृति को याद किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अधिवक्ता रंजन चंद्रवंशी ने कहा कि पूरन चंद के लिए समाजवाद सर्वोपरि था। वे हमेशा गरीब और शोषितों के लिए लड़ाई लड़ते रहे। उनके विचारों को पोषित करते हुए लक्ष्य की ओर बढ़ने की जरूरत है।वही मौके पर उपस्थित राजद के प्रदेश महासचिव विश्वनाथ राम घूरा ने कहा कि पूरनचंद व्यक्ति नहीं विचार थे। उनका सपना था कि पलामू का समुचित विकास हो। बेरोजगारों का पलायन रुकके। नौजवानों को रोजगार मिले। पलामू प्रमंडल में “सचाई की उचित व्यवस्था हो। पूरनचंद का पूरा जीवन गरीबों के लिए समर्पित था। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।मौके पर शैलेश चंद्रवंशी,ओम प्रकाश गुप्ता,तारकेश्वर आजाद,बलराम तिवारी,रामदेव प्रसाद यादव, विश्वनाथ राम घूरा,सुलेमान अंसारी,महावीर सिंह चंद्रवंशी,धनंजय त्रिपाठी,बबलू पांडे,मदन राम,महेश चंद्रवंशी,अनिल कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।












