पंचायती राज व्यवस्था पर उठे सवाल: मुखिया संघ ने बीडीओ पर लगाए मनमानी के आरोप

Location: Meral

मेराल। पंचायत प्रतिनिधियों की अनदेखी और मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को मेराल मुखिया संघ ने बैठक की। बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में मुखिया संघ ने बीडीओ सतीश भगत पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञप्ति के अनुसार, बीडीओ द्वारा मुखिया प्रतिनिधियों से समन्वय नहीं किया जा रहा है। पेंशन स्वीकृति से जुड़े मामलों में उदासीनता, “मैय्या समान योजना” में सुधार के अभाव से लाभुकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। “अबुआ आवास” योजना का भुगतान भी बाधित है, वहीं 15वें वित्त की योजनाओं और मनरेगा कार्यों में मापी पुस्तिका के नाम पर अड़चनें पैदा की जा रही हैं।

मुखिया संघ ने आरोप लगाया कि पंचायतों में मनरेगा सहित कई योजनाओं को जानबूझकर बाधित किया जा रहा है। प्रेस विज्ञप्ति में मुखिया संघ के अध्यक्ष रामसागर महतो समेत कई अन्य सदस्यों—अनिल चौधरी, संजय राम, प्रतिमा देवी, मनदीप सिंह, आशीष बीयार, जसीमा बीबी, गौरी देवी, बेबी देवी, फूलमंती देवी, मनीषा देवी, उर्मिला देवी, जितनी देवी, अजीज अंसारी और सुरेश राम—के नाम शामिल हैं।

बीडीओ ने दी सफाई
मुखिया संघ के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रभारी बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी सतीश भगत ने कहा, “मेरा कार्य पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यों की मॉनिटरिंग करना है। सभी कार्य पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से ही किए जाते हैं। यदि कोई समस्या है, तो बैठक के माध्यम से समाधान किया जाएगा।”

संभावित आंदोलन
मुखिया संघ ने संकेत दिया है कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन की रणनीति पर विचार करेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!