नौडीहा बाजार के शाहपुर पंचायत के मुखिया पति ने पिता पुत्र को पीट कर किया घायल हालत गंभीर

Location: पलामू

मेदिनीनगर।नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के मुखिया पति बिंदा साव ने दबंगों के साथ मिल कर शाहपुर गांव के उपेंद्र साव और उनके पुत्र सुमंत कुमार को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इस घटना के बारे में भुक्तभोगी उपेंद्र साव और उनके पुत्र सुमंत ने बताया की वह मुखिया पति बिंदा साव और मुखिया पर शाहपुर पंचायत में मनरेगा योजना के तहत संचालित योजना में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकपाल शंकर कुमार को लिखित आवेदन देकर जांच करने की मांग किए थे। इसी बात को लेकर मुखिया पति दबंगों के साथ मिलकर उपेंद्र साव और उनके पुत्र सुमंत कुमार को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दोनों पिता पुत्र को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी दोनों पिता पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है।वही मुखिया पति के द्वारा इस तरह के दबंगई कि मामला को सुनकर समाजसेवी बैजनाथ चंद्रवंशी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा कि मुखिया पति के द्वारा इस तरह का जनता से व्यवहार करना बिल्कुल गलत है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मुखिया पति पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है। वही उपेंद्र साव ने इस मामले में पलामू एसपी को लिखित आवेदन देकर जांच करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!