नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर चेयरमैन सूरज सिंह ने दी बधाई

Location: Garhwa

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा बिहार के ऊर्जावान, सरल स्वभाव एवं अनुभवी कार्यकर्ता श्री नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के चेयरमैन श्री सूरज सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर चेयरमैन सूरज सिंह ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री नितिन नवीन का चयन संगठन की मजबूती और विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे श्री नितिन नवीन ने बिहार सरकार में मंत्री के रूप में अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है।

सूरज सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी के रूप में भी श्री नितिन नवीन ने संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने में अहम भूमिका निभाई है। उनका लंबा संगठनात्मक अनुभव, सरल व्यवहार, कर्मठता और युवा ऊर्जा पार्टी के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि श्री नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी तथा भारतीय जनता पार्टी का विस्तार और मजबूती और अधिक सशक्त रूप में होगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!