निकाय चुनाव गैर-दलीय, लेकिन गढ़वा नगर परिषद में सियासी रस्साकशी तेज

Location: Garhwa



यद्यपि नगर निकाय चुनाव औपचारिक रूप से दलीय आधार पर नहीं लड़े जाने हैं, लेकिन गढ़वा नगर परिषद का चुनाव पूरी तरह राजनीतिक रणनीतियों के इर्द-गिर्द घूमता नजर आ रहा है। प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने समर्थक उम्मीदवारों के सहारे इस गैर-दलीय चुनाव में भी अपनी सियासी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश में जुटे हैं।
गढ़वा नगर परिषद में छोटी-बड़ी कई राजनीतिक पार्टियां अपने समर्थित प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही हैं, लेकिन मुख्य रस्साकशी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बीच देखने को मिल रही है। दोनों दल इस चुनाव को न केवल प्रतिष्ठा का प्रश्न मान रहे हैं, बल्कि इसे आगामी राजनीतिक समीकरणों की तैयारी के रूप में भी देख रहे हैं।
इस बार दोनों प्रमुख दलों की मुश्किल इसलिए भी बढ़ गई है कि नगर परिषद अध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षण से मुक्त कर सामान्य वर्ग घोषित कर दिया गया है। आरक्षण की यह बाधा हटते ही अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की संख्या में अचानक उछाल आ गया है, जिससे प्रत्याशियों की मानो बाढ़-सी आ गई है। परिणामस्वरूप राजनीतिक दलों के भीतर ही प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है।
भाजपा खेमे में कंचन जायसवाल, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अनिल पांडेय समेत कई नेता और कार्यकर्ता अध्यक्ष पद की तैयारी में जुटे हैं। सभी अपने-अपने सामाजिक आधार, संगठनात्मक पकड़ और जनसंपर्क के दम पर खुद को मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व के लिए किसी एक नाम पर सहमति बनाना और अप्रत्यक्ष समर्थन देना आसान नहीं दिख रहा।
झामुमो की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। पार्टी से जुड़े संतोष केसरी, कंचन साहु, अनिता दत्त, मासूम खान सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक नेता चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। आरक्षण हटने से झामुमो में भी नए और पुराने दावेदारों के बीच समीकरण लगातार बदलते नजर आ रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गैर-दलीय स्वरूप के बावजूद यह चुनाव दलों के लिए आंतरिक शक्ति परीक्षण बन चुका है। जो उम्मीदवार बेहतर संगठनात्मक समर्थन, सामाजिक संतुलन और जनस्वीकार्यता साबित करेगा, वही अंततः पार्टी के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
कुल मिलाकर गढ़वा नगर परिषद चुनाव इस बार विकास के मुद्दों के साथ-साथ राजनीतिक संतुलन, नेतृत्व की स्वीकार्यता और भविष्य की रणनीति तय करने का महत्वपूर्ण मंच बनता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि दावेदारों की इस भीड़ में कौन सा चेहरा जनता का विश्वास जीत पाता है और किस दल की रणनीति सबसे अधिक कारगर साबित होती है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!