नातिन दामाद की पिटाई से वृद्ध की मौत, पुलिस कर रही जांच

Location: Ranka

रंका (गढ़वा): थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान नातिन दामाद ने वृद्ध दादा ससुर की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।

मृतक की पहचान रामधनी कोरवा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रामधनी कोरवा और उनके नातिन दामाद मनोज कोरवा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान गाली-गलौज के चलते विवाद बढ़ गया और मनोज ने नशे की हालत में रामधनी को लाठी-डंडे से बुरी तरह पीट दिया। गंभीर रूप से घायल रामधनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!