नशा के खिलाफ सड़क पर उतरे पलामू के न्यायिक अधिकारी।

Location: पलामू

मेदिनीनगर।झालसा के दिशा निर्देश पर व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार को डालसा की ओर से नशा मुक्ति अभियान को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई ।प्रभात फेरी का नेतृत्व सीजेएम मनोरंजन कुमार व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन,सिविल जज सीनियर डिवीजन रविशंकर पांडेय,एस के गौतम, निशिकांत, शम्भू महतो,निर्भय प्रकाश,प्रभारी निबन्धक प्रज्ञेश निगम, के अलावे जिला प्रशासन के एन डी सी नीरज कुमार,लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय बी एन लॉ कॉलेज के प्राचार्य पंकज तिवारी,आदि के कुशल नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाला गया। प्रभातफेरी कोर्ट कैम्पस से शुरू होकर समाहरणालय होते हुए कोर्ट परिसर में आकर समाप्त हुआ।प्रभातफेरी में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता, कोर्ट कर्मी,लॉ कॉलेज के शिक्षकगण, छात्र पारा लीगल वालंटियर शामिल होकर नशा मुक्ति अभियान को ले जन जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर हाथ में तख्ती लिए कार्यक्रम में शामिल लोगों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया।व नारे लगाए। इस मौके पर डालसा के सचिव राकेश रंजन ने कहा कि नालसा डॉन योजना के तहत आज नशा मुक्ति को ले प्रभात फेरी निकाली गई। उन्होंने कहा कि इसके तहत कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि नशा से समाज में व्यापक प्रभाव पड़ता है। इसका रोकथाम करना हम सभी का नैतिक जिम्मेदारी है ।उन्होंने कहा कि पलामू को नशा मुक्त बनाने के लिए हम सभी संकल्प ले। इस मौके लीगल एड डिफेंस काउंसिल के असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय, उत्तम कुमार ,पुष्कर राज ,नीतू सिंह, संजीव सिंह ,पीएलवी शैलेंद्र तिवारी, विनय प्रसाद,उर्मिला देवी,इंदु भगत, प्रमोद शुक्ला समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!