धुरकी मोड़ के पास बोलेरो में लगी आग, ड्राइवर की सतर्कता से 9 यात्रियों की बची जान

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा): थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरकी मोड़ के पास गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे एक बोलेरो में अचानक आग लग गई। बोलेरो सवारी वाहन खरसोता से दवा कराकर सोनडीहा (सगमा) की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में वाहन से अचानक धुआं उठने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

गाड़ी चला रहे उमेश कुमार पासवान ने तुरंत सतर्कता दिखाई और बिना समय गंवाए बोलेरो को सड़क किनारे रोककर उसमें सवार सभी 9 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही पलों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और बोलेरो जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई और सभी सवारी सुरक्षित बचा ली गईं।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर की सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि अगर थोड़ी सी भी देर होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!