धुरकी पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर किए जब्त

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा)। धुरकी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इस संबंध में प्राथमिकी के लिए अंचल कार्यालय को पत्र भेजा गया है।

जानकारी देते हुए धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के लेखनी धौरा गांव के पास से दो महिंद्रा ट्रैक्टर को बालू लदे हालत में पकड़ा गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कनहर नदी से दो ट्रैक्टर बालू लेकर लेखनी धौरा की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक तेज गति से भंडार गांव की ओर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी देख दोनों चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को स्वतंत्र चालक की मदद से थाना लाया गया।

पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए अंचल पदाधिकारी को पत्र भेज दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!