Location: कांडी

कांडी। प्रखंड क्षेत्र के कांडी बाजार में धनतेरस के अवसर पर खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को मुख्य बाजार क्षेत्र में मिठाई, बर्तन, कपड़े, ज्वेलरी, सजावट सामग्री व अन्य दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी।
थाना चौक से लेकर बिजली सब स्टेशन तक की सड़क पर दुकानें दुल्हन की तरह सजी रहीं। रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक लाइटें, मिट्टी के दीए, झाड़ू व दीपावली की सजावट से जुड़ी सामग्री की बिक्री तेज रही। वहीं, मिठाई की दुकानों पर मोतीचूर के लड्डू समेत अन्य व्यंजन खूब बिके।
कांडी बाजार तीन राज्यों को जोड़ने वाला प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जिससे आसपास के 50 से 60 गांवों से हजारों लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी उत्साह देखा गया। जानकारी के अनुसार, हीरो शोरूम में 25, बजाज की 5, टीवीएस की 12, होंडा की 12 और याकुजा की 20 इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की बिक्री हुई।
धनतेरस व दीपावली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कांडी पुलिस पूरे बाजार क्षेत्र में मुस्तैद रही












