Location: Garhwa
पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग चचेरी बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना 2 अक्टूबर की रात विजयादशमी पर सरईडीह मेला से लौटते वक्त हुई।
पुलिस के अनुसार, मेले से लौट रहीं किशोरियों को छह युवकों ने झाड़ियों में ले जाकर बारी-बारी से बलात्कार किया। यह वारदात रात 2 बजे से 4 बजे के बीच हुई।
घटना की जानकारी पीड़िताओं ने चार दिन बाद परिजनों को दी, जिसके बाद रविवार देर शाम मामला दर्ज किया गया।
पीड़िता की बड़ी बहन के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच महिला थाना प्रभारी कर रही हैं।
अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।












