Location: पलामू
मेदिनीनगर।लेसलीगंज दो दिनों से लापता आठ वर्षीय बच्चे विवेक कुमार का शव पुलिस ने बुधवार को एक कुएं से बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, विवेक लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव निवासी राम प्रवेश वर्मा का पुत्र था।विवेक कुमार सोमवार दोपहर करीब 1 बजे घर के पास खेलते हुए अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने सोमवार को काफी खोजबीन की थी. लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। दो दिनों की तलाश के बाद बुधवार को ग्रामीणों ने सात बजे कुएं में शव देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।लेस्लीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कुंए से शव को बाहर निकाल कर शव को पोष्टमार्टम कराने के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।परिजनों ने हत्या कर कुंए में फेंकने का आरोप लगा गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। विदित हो कि कुछ वर्ष पूर्व चचेरे भाई की भी हत्या कर शव को कुंए में डाल दिया गया था।वही इस घटना के बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।












