देसी कट्टा व कारतूस के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार, भेजे गए बाल सुधार गृह

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): थाना क्षेत्र के वीरबंधा डैम के पास रामनवमी के दिन रविवार को पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया। दोनों को पूछताछ के बाद थाना लाया गया और 7 अप्रैल को कांड संख्या 43/25 के तहत मामला दर्ज कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि तीन नाबालिगों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। मौके से एक देसी कट्टा और दो जिंदा 315 बोर के कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया, जबकि तीसरा फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रामनवमी जुलूस में शामिल बैंड पार्टी के सामान को ट्रैक्टर से विंडंडा ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोककर तीन नाबालिगों द्वारा पिस्टल कनपटी पर सटाने की घटना सामने आई। पुलिस को सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया।

इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वीरबंधा डैम क्षेत्र में अब लूटपाट की आशंका जताई जा रही है और लोगों को रात्रि में उस दिशा में जाने से परहेज करने की सलाह दी जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!