Location: पलामू
मेदिनीनगर।नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने दुष्कर्म मामले के आरोपी नावाजयपुर थाना क्षेत्र के महुलिया गांव निवासी तमीम आलम के पुत्र गुड्डू आलम को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि गुड्डू आलम दुष्कर्म का आरोपी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिला की गुड्डू आलम अपने घर में छिप कर बैठा हुआ है। इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुड्डू आलम को गिरफ्तार कर रविवार को उसे जेल भेज दिया गया है।












