दहेज में फोर व्हीलर की मांग बनी जानलेवा, विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा,परमेश्वरी अस्पताल प्रबंधन पर भी लापरवाही का आरोप, पुलिस को सूचना देने में की गई देरी

Location: Garhwa

गढ़वा : दहेज लोभियों की लालच की भेंट एक और बेटी चढ़ गई। सोमवार की सुबह गढ़वा शहर के चिनिया रोड स्थित परमेश्वरी अस्पताल में एक विवाहिता की इलाज के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पहचान मझिआंव थाना क्षेत्र के संजू कुमार सिंह उर्फ छोटू की पत्नी 26 वर्षीय प्रिया कुमारी के रूप में हुई है, जो एसएसबी जवान की पत्नी थी।

मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और हंगामा करते हुए मुख्य सड़क जाम कर दी। परिजनों ने प्रिया की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया और दावा किया कि फोर व्हीलर की मांग को लेकर उसे लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

मृतका के चाचा अनिरुद्ध कुमार सिंह उर्फ फोटू सिंह ने बताया कि शादी पिछले वर्ष 26 अप्रैल को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। तभी से दहेज में गाड़ी की मांग की जा रही थी। आरोप है कि रविवार को प्रिया के साथ मारपीट की गई और उसे भोजन नहीं दिया गया। रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि वह अस्पताल में भर्ती है, लेकिन पुलिस को इस बारे में अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

परिजनों का आरोप है कि प्रिया को जहर देकर मारा गया और फिर अस्पताल में लाकर इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई। साथ ही यह भी सवाल उठाया गया कि जहर जैसी गंभीर स्थिति के बावजूद परमेश्वरी अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देना जरूरी क्यों नहीं समझा?

सड़क जाम को लेकर पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार ने जांच का भरोसा दिलाया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजनों ने जाम हटाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतका के परिजन सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!