दशहरा में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों को मुखिया फुलवंती देवी ने किया सम्मानित

Location: Meral

मेराल

हासनदाग देवी धाम दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्गा पूजा के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुखिया फुलवंती देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत आचार्य श्री श्री 1008 पंडित विश्व कांत पांडे को अंग वस्त्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ हुई। इसके उपरांत दुर्गा पूजा में नवाह पारायण पाठ और पूजा कार्य में सक्रिय रूप से शामिल रहे विवेकानंद चौबे, अश्विनी कुमार चौबे, लव कुमार चौबे, आदर्श चौबे, रिशु चौबे, सुशांत चौबे, अभिनव चौबे, शुभम चौबे, रंजीत चौबे सहित अन्य श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही देवी धाम निर्माण समिति से जुड़े फाउंडर सदस्य सुरेंद्र चौबे, रामनाथ विश्वकर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुदर्शन विश्वकर्मा, वर्तमान अध्यक्ष विनय चौधरी, तथा देवी धाम के बैगा मानदेव चौधरी, रमेश चंद्रवंशी, हीरामन चौधरी, रीझन चौधरी, पलटन चौधरी, अकलू राम, अरुण चौधरी, गम्हर चौधरी, छठन चौधरी आदि को भी सम्मानित किया गया।

मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि, “हमारे गांव में होने वाले धार्मिक आयोजनों में जो लोग अपना अमूल्य समय देकर उसे सफल बनाते हैं, वे प्रशंसा के पात्र हैं और हम सभी उनके योगदान का सम्मान करते हैं।”

कार्यक्रम का संचालन अनिल चौधरी ने किया। इस अवसर पर शिवदत्त चौधरी, संतोष चौधरी, विनोद चौधरी, आरकेश चंद्रवंशी, संजय चौधरी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!