Location: पलामू
मेदिनीनगर।हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही गांव निवासी अयोध्या पासवान के दो पुत्र सिद्धू पासवान और जितेंद्र पासवान को बीती रात करीब 8:00 बजे गांव के ही विसुनदेव तांतो के पुत्र सोनू तांतो,संजीत तांतो,धीरज तांतो ने लाठी डंडा और धारदार हथियार से सिर में मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सिद्धू पासवान के सिर में पांच टांके लगे हैं।जबकि जितेंद्र पासवान का हाथ फैक्चर हो गया है और सर में करीब छह टांके लगे हैं। इस घटना के बारे में घायल सिद्धू पासवान ने बताया कि बीती रात करीब 8:00 वह खाना खाकर टहल रहा था तो देखा की घर से कुछ दूरी पर विसुनदेव तांतो के पुत्र सोनू तांतो,संजीत तांतो,धीरज तांतो आपस में बहस कर रहे हैं। सिद्धू उन्हें समझाने गया तो वे लोग उसी को लाठी डंडा और धारदार हथियार से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह देख अपने भाई को बचाने जितेंद्र पासवान भी वहां पर पहुंचा तो उसे भी उन्होंने लाठी डंडे से पीट कर घायल कर दिया।वही इस घटना के बाद घायल के परिजनों द्वारा घटना की जानकारी हैदरनगर थाना की पुलिस को दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।












