दबंगों ने चंदेश्वर राम को लाठी डंडे से पीट कर किया घायल,हालत गंभीर

Location: पलामू

मारपीट के बाद दबंगों ने भुक्तभोगी का मोबाइल पैसा और सोने का लॉकेट भी छीन लिया।

मेदिनीनगर।रेहला थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव निवासी चंदेश्वर राम उम्र 50 वर्ष को गांव के ही विनय शर्मा के पुत्र कमल किशोर और राकेश शर्मा ने पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे में घायल चंदेश्वर राम के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 7:00 विनय शर्मा के पुत्र कमल किशोर शर्मा और राकेश शर्मा चंदेश्वर राम के पास पहुंचे और उनसे खैनी और गांजा मांगने लगे।चंदेश्वर राम ने कहा कि हमारे पास खैनी गंजा नही है।हम इन सभी चीजों का आदि नहीं है। इस बात पर विनय शर्मा के पुत्र कमल किशोर और उसका भाई राकेश शर्मा दोनों मिलकर चंदेश्वर राम को लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल को इलाज के लिए विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।वही चंदेश्वर चंद्रवंशी ने बताया कि मारपीट के दौरान उनके गले के सोने का लॉकेट,5500 रुपया नगद और मोबाइल फोन भी दबंगों ने लूट लिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!