ददई दुबे के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि):
पूर्व मंत्री और मजदूर-गरीबों के मसीहा माने जाने वाले चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एंबुलेंस जैसे ही दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ मझिआंव प्रखंड क्षेत्र में पहुंची, क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई और जयघोष के साथ अंतिम विदाई दी गई।

लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। मझिआंव, बरडीहा, कांडी और पलामू जिला के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए और “ददई दुबे जिंदाबाद”, “जब तक सूरज चांद रहेगा, तब तक तेरा नाम रहेगा” जैसे नारे लगाए।

पार्थिव शरीर जैसे हीं मझिआंव पहुंचा, नगर पंचायत के साथ-साथ खरसोता, मोरबे, सोहगाड़ा, राणाडीह समेत कई गांवों में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार हेतु उनके पैतृक गांव चोका के लिए रवाना कर दिया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मेदनी सिंह, रेवत ठाकुर, विजय दुबे, सतीश ठाकुर, आनंद यादव, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, मारुति नंदन सोनी, वीरेंद्रनाथ दुबे, सतींद्र पांडेय, ऋषि दुबे, संयम सिंह, मुन्ना तिवारी, पिंकु तिवारी, वीरेंद्र सिंह, शिव प्रसाद गुप्ता, पिंकु दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

वरिष्ठ नेता मेदनी सिंह और रेवत ठाकुर की आंखें नम थीं। उन्होंने कहा, “हमारे नेता अब सदा के लिए इस संसार को छोड़ गए।” वहीं चौक-चौराहों पर स्व. मंत्री की ईमानदारी और उनके कार्यकाल की जमकर चर्चा होती रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!