Location: Meral
मेराल : थाना परिसर में शुक्रवार को आयोजित थाना दिवस शिविर में वर्षों से लंबित भूमि विवादों का समाधान किया गया। सीओ यशवंत नायक और थाना प्रभारी विष्णु कांत की मौजूदगी में राजहरा गांव का 15 वर्ष पुराना विवाद आपसी सुलह-सम्मति से समाप्त हुआ। यह मामला राजहरा के राजीव कुमार सिंह और बनुआ के रामदास सिंह के बीच चल रहा था।
सीओ ने बताया कि शिविर में भूमि विवाद से जुड़े 17 मामले आए, जिनमें से 10 मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया गया, जबकि 7 मामलों को व्यवहार न्यायालय गढ़वा भेजने की सलाह दी गई।
थाना दिवस में खोरीडीह, लातदाग, लोवादाग, तरके, ओखरगड़ा, गोंदा, तीसर टेटूका, तेनार, राजहरा, अधौरा, पेशका, हासनदाग समेत कई गांवों के लोग पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से लोगों में न्याय की उम्मीद बढ़ी है।
मौके पर सीआई जॉनसन गिद्दी, राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार पांडे, मुखिया रामसागर महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।












