त्रुटिपूर्ण बाउंड्री निर्माण का मुद्दा उठाने पर हुई आलोचना, जिप सदस्य प्रतिनिधि ने खुद को किया अलग

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित +2 उच्च विद्यालय में बाउंड्री वॉल के त्रुटिपूर्ण निर्माण का मुद्दा उठाने के बाद ज़िला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने खुद को इस मामले से अलग कर लिया। आलोचना से आहत होकर उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की और कहा कि यह स्थिति उनके लिए हर्ष का विषय है या विषाद, यह समझ नहीं पा रहे हैं।

दिनेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने स्कूल की बाउंड्री को लेकर मीडिया के सामने मामला उठाया था। उनका कहना था कि स्कूल की जमीन पर गुमटी रखी हुई है, जिसके कारण बाउंड्री को पीछे से घेराबंदी करके टेढ़ा कर दिया गया। जबकि स्कूल की पर्याप्त जमीन उपलब्ध होने के बावजूद इसे सीधा नहीं बनाया गया। इस संबंध में उन्होंने अंचल अधिकारी को भी अवगत कराया था और अतिक्रमण हटाकर बाउंड्री को सही तरीके से बनाने की मांग की थी।

उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की अब तक कोई पहल नहीं हुई है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास भी स्कूल की जमीन पर कब्जा किया गया है, जो आज तक अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सका। यहां तक कि बाजार में एक करोड़ रुपये के सड़क निर्माण का टेंडर निकाला गया था, लेकिन बिना सड़क बने ही भुगतान कर लिया गया।

दिनेश कुमार ने कहा कि अंचल अधिकारी ने साफ कहा कि अधिकांश लोग अतिक्रमण नहीं हटाना चाहते, सिर्फ वही इसकी मांग कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन किसी को दिक्कत में डालने का काम क्यों करे? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बाउंड्री हो, सड़क हो या अन्य कोई निर्माण कार्य, लूट की प्रवृत्ति जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि हाई स्कूल और बाजार की जमीन पर अतिक्रमण हो गया, जिला परिषद की जमीन पर कब्जा कर लिया गया, ठेकेदार करोड़ों की लागत से सड़क निर्माण का पैसा लेकर निकल गया, लेकिन कोई आवाज नहीं उठी। उन्होंने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि जब सभी लोग लूट-खसोट को स्वीकार कर चुके हैं, तो वह अकेले कुछ नहीं कर सकते।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!