– ताहिर अंसारी के लाईसेंसी हथियार लेकर चलने पर कांग्रेसी नेता ने जतायी आपति

Location: Garhwa

गढ़वा : कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह पूर्व गढ़वा जिलाध्यक्ष मो आशिक अंसारी ने आरोप लगाया है कि गढ़वा जिले में अपराधिक छवि के लोगों को हथियार का लाईसेंस दिया गया है. जिसकी समीक्षा की जानी चाहिये. श्रीअंसारी ने अपने झलुआ स्थिति आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा है कि झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सह सह पूर्व प्रत्याशी ताहिर अंसारी को भी हथियार का लाईसेंस दे दिया गया है. जबकि यह सर्वविदित है कि ताहिर अंसारी कभी हथियारबंद दस्ते के सदस्य रहते हुये उग्रवादी गतिविधियों को संचालित करते थे. इस दौरान उनके उपर थाना पर हमला करने और हथियार लूटने का भी मामला दर्ज किया गया था. इसके अलावे उनके उपर दर्जनो हत्या, लूट, रंगदारी सहित अन्य गतिविधियों में संलिप्तत रहने का मामला दर्ज है. एक मामले में वे जिला न्यायालय से 10 साल के सजायफ्ता भी हैं. साल 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्हें जिलाबदर भी किया गया था और सीसीए लगाते हुये उन्हें दुमका जेल भेज दिया गया था. इसके बावजूद वे अब भी अक्सर शादी-विवाह आदि स्थानों पर उन्हें चार-पांच लाईसेंसी हथियारों के साथ देखा जा रहा है. इससे भय का माहौल बन रहा है.पीएमओ, उपायुक्त एवं एसपी को दिया आवेदन

पत्रकार वार्ता में श्रीअंसारी ने कहा कि उन्होंने इस मामले से संबंधित तसवीरों के साथ गढ़वा उपायुक्त, गढ़वा एसपी एवं प्रधानमंत्री कर्यालय को भी पत्र प्रेषित किया है. प्रधानमंत्री को भेजे गये पत्र के आलोक में गृह मत्रालय झारखंड सरकार को जांच के लिये प्रेषित किया गया है. जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन झारखंड में एक स्वच्छ प्रशासन देने का प्रयास कर रही है. जिससे गरीबों को आसानी से न्याय मिल सके, लेकिन दूसरी तरफ ऐसे लोगों से सरकार की छवि को नुकसान पहुंच रहा है.
टीआरपी के लिये इस तरह का कारवाई कर रहे हैं आशिक अंसारी : ताहिर अंसारी

इस संबंध में झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य ताहिर अंसारी ने कहा कि आशिक अंसारी बेरोजगार हैं और टीआरपी के लिये इस तरह की कारवाई कर रहे हैं. उन्हें इस संबंध में कुछ भी नही कहना है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!